Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

रवि शास्त्री ने कहा - टेस्ट खेलने के लिए रोहित, ईशांत को 4-5 दिनों में होना होगा रवाना

रवि शास्त्री ने कहा - टेस्ट खेलने के लिए रोहित, ईशांत को 4-5 दिनों में होना होगा रवाना

रवि शास्त्री ने कहा - टेस्ट खेलने के लिए रोहित ईशांत को 4-5 दिनों में होना होगा रवाना

सिडनी। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि अगर रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेते हैं तो उन्हें अगले चार या पांच दिनों में आस्ट्रेलिया रवाना होगा। रोहित और ईशांत दोनों वर्तमान में बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय अकादमी (एनसीए) केंद्र में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। चोट के कारण ही वह 27 नवंबर से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

शास्त्री ने एबीसी स्पोर्ट से कहा, "वे (रोहित) एनसीए में कुछ टेस्ट से गुजर रहे हैं और अब उन्हें ही फैसला करना है कि रोहित को कब तक ब्रेक पर रहने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा, "लेकिन चीजें मुश्किल हो सकती है, क्योंकि आपको क्वारंटाइन को भी देखना होगा। इससे टेस्ट में उनका खेलना मुश्किल हो सकता है।"

शास्त्री ने रोहित के सीमित ओवरों की सीरीज में हिस्सा नहीं बनने के बारे में कहा, "वह कभी भी सीमित ओवरों वाली सीरीज नहीं खेलने वाले थे। वह सिर्फ यह देखना चाहते थे कि उन्हें कितने दिनों तक आराम की जरूरत है, क्योंकि आप ज्यादा देर तक आराम नहीं कर सकते।"

उन्होंने कहा, "अगर उन्हें टेस्ट मैच में खेलना है तो तीन-चार दिनों के भीतर फ्लाइट पकड़नी होगी, वर्ना चीजें मुश्किल हो जाएंगी। ईशांत का मामला भी रोहित जैसा ही है। आप वास्तव में नहीं जानते हैं कि वे दोनों कब आस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।"

Related to this topic: