Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

पूर्व क्रिकेटर एवं भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने लगवाया कोरोना टीका

पूर्व क्रिकेटर एवं भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने लगवाया कोरोना टीका


पूर्व क्रिकेटर एवं भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने लगवाया कोरोना टीका

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार की सुबह कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली। शास्त्री ने सोशल मीडिया पर वैक्सीन लेते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी। शास्त्री ने यह वैक्सीन अहमदाबाद के अपोलो हॉस्पिटल में लगवाई है। उन्होंने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तस्वीर शेयर की और डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को धन्यवाद भी दिया।

शास्त्री ने ट्वीट किया, "कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली। महामारी के खिलाफ भारत को सशक्त बनाने के लिए अद्भुत चिकित्सा पेशेवरों और वैज्ञानिकों को धन्यवाद। अहमदाबाद में कांताबेन और उनकी अपोलो की टीम से काफी प्रभावित हुआ, जिस तरह से वह कोरोना टीकाकरण में प्रोफेशनलिज्म दिखा रहे हैं।''

गौरतलब है कि कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण सोमवार से देशभर में शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना टीके की पहली खुराक ली। उनके अलावा कई और मंत्रियों ने भी कल ही कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ली।

Related to this topic: