Breaking News
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

राहुल द्रविड़ की चाहत ओलंपिक में शामिल हो टी-20 क्रिकेट

राहुल द्रविड़ की चाहत ओलंपिक में शामिल हो टी-20 क्रिकेट

राहुल द्रविड़ की चाहत ओलंपिक में शामिल हो टी-20 क्रिकेट

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किए जाने की वकालत की है। द्रविड़ ने किताब 'ए न्यू इनिंग्स' के लॉन्च के लिए शुक्रवार को आयोजित वर्चुअल सेमिनार में कहा कि क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाना चाहिए, यह खेल के लिए अच्छा होगा। क्रिकेट 1900 के बाद से ओलंपिक का हिस्सा नहीं है। हालांकि पिछले कुछ समय से यह मांग बराबर उठ रही है कि क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाना चाहिए।

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट संचालन निदेशक द्रविड़ ने कहा कि क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने को लेकर कई चुनौतियां सामने आएंगी लेकिन इससे खेल का विस्तार होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल कराने की कोशिश की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल के लिए यह बहुत अच्छा होगा कि टी-20 फॉर्मेट ओलंपिक का हिस्सा बने।

द्रविड़ ने कहा कि क्रिकेट कई देशों में खेला जाता है और वह चाहते हैं कि इस फॉर्मेट का और विस्तार हो। क्रिकेट आखिरी बार 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल में अपने सदस्यों से कहा था कि वे क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने के फायदों को लेकर रिपोर्ट तैयार करें।

Related to this topic: