Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

इंडिया ओपन : पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

इंडिया ओपन : पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश


इंडिया ओपन  पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

नई दिल्ली। भारत की अनुभवी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने गुरुवार को नई दिल्ली में केडी जाधव इंडोर हॉल में चल रहे इंडिया ओपन 2022 के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।सिंधु ने दूसरे दौर के मुकाबले में हमवतन इरा शर्मा को 30 मिनट तक चले मुकाबले में 21-10, 21-10 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सिंधु ने पहले गेम में अपना दबदबा कायम रखा और केवल 13 मिनट के अंदर ही 21-10 से पहला गेम अपने नाम कर लिया। सिंधु ने दूसरा गेम 20 मिनट में 21-10 से जीतकर मैच अपने नाम किया।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने इससे पहले अपने पहले मुकाबले में श्रीकृष्ण प्रिया कुदारावल्ली को केवल 27 मिनट में 21-5, 21-16 से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की। वहीं इरा शर्मा ने मिस्र की दोहा हनी को 23 मिनट तक चले मुकाबले में 21-10, 21-11 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था।

Related to this topic: