Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

भारत की प्लेइंग 11 घोषित, रोहित की टीम में वापसी, नवदीप करेंगे डेब्यू

भारत की प्लेइंग 11 घोषित, रोहित की टीम में वापसी, नवदीप करेंगे डेब्यू


भारत की प्लेइंग 11 घोषित रोहित की टीम में वापसी नवदीप करेंगे डेब्यू

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव किये गए है। रोहित शर्मा ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच के लिए भारतीय टीम में वापसी की है। वहीँ तेज गेंदबाज नवदीप सैनी इस मैच से अपने  टेस्ट करियर की शुरुआत करेंगे।  

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनके स्थान पर रोहित शर्मा को टीम में शामिल किया गया है। पिछले मैच में 45 और 35 रन की पारी खेलने वाले शुभमन गिल रोहित के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट गुरुवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। एडिलेड ओवल में सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत ने आठ विकेट से जीत हासिल की। दो टेस्ट मैचों के बाद दोनों टीम सीरीज में 1-1 से बराबर है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन और मो. सिराज।



Related to this topic: