Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

न्यूजीलैंड के कप्तान ने विश्व चैम्पियन बनने के बाद रिजर्व डे को लेकर दिया बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के कप्तान ने विश्व चैम्पियन बनने के बाद रिजर्व डे को लेकर दिया बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के कप्तान ने विश्व चैम्पियन बनने के बाद रिजर्व डे को लेकर दिया बड़ा बयान

साउथम्पटन। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए रिजर्व डे होना एक अच्छी पहल थी क्योंकि यूके में हमेशा खराब मौसम होता है। विलियमसन की यह टिप्पणी न्यूजीलैंड के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब जीतने के बाद आई है। डब्ल्यूटीसी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

मैच के बाद विलियमसन ने कहा,"मुझे लगता है कि बैकअप डे शेड्यूल एक अच्छी पहल थी, और इस देश में जहां हमेशा बारिश की संभावना होती है, और हमने निश्चित रूप से इसे बहुत करीब से देखा, लेकिन हमने एक ऐसी पिच भी देखी जो पूरे खेल में बेहतरीन खेली, इस पिच पर सभी गेंदबाजों के लिए कुछ न कुछ था।"उन्होंने आगे कहा,"मुझे लगता है कि दोनों टीमों को पता था कि अंतिम दिन आने के कारण तीन संभावित परिणाम जीत, हार और ड्रॉ थे और हमने देखा कि चीजें जल्दी हो सकती हैं। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि दिन का खेल शुरू हो सका और इसने हमें एक वास्तविक अवसर दिया।"

न्यूजीलैंड की मिला फायदा -

बता दें कि रिजर्व डे का न्यूजीलैंड की टीम को पूरा फायदा मिला। कीवी टीम ने 32 रन की बढ़त का पूरा फायदा उठाया और दूसरी पारी में विलियमसन की अगुवाई वाली टीम ने भारत को केवल 170 रनों पर समेट दिया। बाद में सिर्फ 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए थे, इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी पहला पारी में 249 रन बनाकर टीम इंडिया पर 32 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 170 रन बनाए और कीवी टीम के सामने 139 रन का लक्ष्य रखा। कप्तान केन विलियमसन और अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर की शानदार साझेदारी के चलते न्यूजीलैंड इस मैच को 8 विकेट से जीतने में सफल रहा।

Related to this topic: