Breaking News
  • एमपी के 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी: सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी
  • कर्नाटक कांग्रेस के 30 विधायक दिल्ली पहुंचे, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
  • नोएडा-फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, 10 गाड़ियों में आग-तोड़फोड़
  • आशा भोसले की अंतिम यात्रा, तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई, मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार
  • अयोध्या राम मंदिर परिसर के 18 उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास अनिवार्य
  • महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बयान, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र; कहा- दशकों की प्रतीक्षा का अंत होगा

होम > खेल

Asian Games : नेपाल ने रचा इतिहास, टी-20 में 3 विकेट पर बनाए 314 रन

Asian Games : नेपाल ने रचा इतिहास, टी-20 में 3 विकेट पर बनाए 314 रन

नेपाली टीम 300 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम भी बन गई


asian games  नेपाल ने रचा इतिहास टी-20 में 3 विकेट पर बनाए 314 रन

हांगझू। नेपाल की पुरुष टीम ने बुधवार को मंगोलिया के खिलाफ एशियाई खेलों के ग्रुप मैच के दौरान इतिहास रच दिया। नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने बुधवार को एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ केवल नौ गेंदों में टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाया। दीपेंद्र केवल 10 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे, उनकी पारी में आठ छक्के शामिल थे।

मौजूदा एशियाई खेलों के ग्रुप मैच में नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ केवल 20 ओवरों में 3 विकेट पर 314 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसी के साथ नेपाली टीम 300 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम भी बन गई।इसके अलावा कुशल मल्ला, जिन्होंने केवल 34 गेंदों में नाबाद शतक बनाया, टी20 क्रिकेट में शतक बनाने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर बन गए।जवाब में मंगोलिया की टीम 13.1 ओवर में केवल 41 रनों पर सिमट गई और नेपाल ने 273 रनों की बड़ी जीत हासिल की।

Related to this topic: