Home > खेल > क्रिकेट > रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीता आईपीएल का पहला मुकाबला, मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीता आईपीएल का पहला मुकाबला, मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स  बैंगलोर ने जीता आईपीएल का पहला मुकाबला, मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया
X

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण का आज से आगाज हो गया है। लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर ओपनिंग मैच जीत लिया।

रॉयल चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में मुंबई इंडियंस द्वारा दिए 160 रन के लक्ष्य को पूरा किया। ग्लेन मैक्सवेल ने तूफ़ानी पारी खेलते हुए 28 गेंदों में 39 रन बनाए। बैंगलोर की ओर से कप्तान कोहली ने 33 और एबी डिविलियर्स ने 48 रन की पारी खेली।

मुंबई इंडियंस की पारी -

इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई इंडियंस को पहला झटका रन आउट के रूप में लगा जब रोहित शर्मा खराब कॉल का शिकार हो गए। रोहित 15 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई ने पावरप्ले में 41 रन बनाए। वहीं, 9 ओवर में लिन और सूर्यकुमार ने मिलकर स्कोर को 80 के पार पहुंचाया।

23 गेंद पर 31 रन की पारी खेलकर सूर्यकुमार यादव आउट हुए। जैमिसन ने उनको विकेट के पीछे डिविलियर्स के हाथों कैच करवाया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने 35 गेंद पर 49 रन बनाकर खेल रहे लिन को अपनी ही गेंद पर कैच कर आउट किया। हार्दिक पाड्या के रूप में टीम को चौथा झटका लगा। हर्षल पटेल ने उनको 13 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कर वापस भेजा। पांचवां झटका मुंबई को इशान किशन के रूप में लगा। ईशान 19 गेंदों में 28 रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

छठा झटका मुंबई को क्रुणाल पांड्या के रूप में लगा जो 7 रन बनाकर डैन क्रिस्चियन के हाथों कैच आउट हुए। सातवें विकेट के रूप में किरोन पोलार्ड भी सात रन बनाकर हर्षल के चौथे शिकार बने। मुंबई का आठवां विकेट मार्को जैनसेन के रूप में गिरा जो खाता भी नहीं खोल सके और हर्षल पटेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। 9वीं सफलता आरसीबी को आखिरी गेंद पर मिली जब राहुल चाहर बिना खाता खोले रन आउट हो गए।

हर्षल ने लिए 5 विकेट -

उधर, हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट झटके। हर्षल का ये आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हर्षल के अलावा वॉशिंगटन सुंदर और काइल जैमिसन ने 1-1 विकेट लिया।


Updated : 12 Oct 2021 10:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top