Home > खेल > क्रिकेट > मुम्बई इंडियंस लगातार दूसरा मैच हारी, राजस्थान रॉयल्स ने 23 रन से हराया

मुम्बई इंडियंस लगातार दूसरा मैच हारी, राजस्थान रॉयल्स ने 23 रन से हराया

राजस्थान के ओपनर जॉस बटलर ने जड़ा शतक

मुम्बई इंडियंस लगातार दूसरा मैच हारी, राजस्थान रॉयल्स ने 23 रन से हराया
X

मुंबई। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज आईपीएल का 22वां मैच मुंबई के डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए और मुंबई को 194 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 170 रन बनाए और उसे 23 रन से हार मिली। ये मुंबई की इस दूसरी हार है।

राजस्थान की ओर से जॉस बटलर ने आईपीएल के इस संस्करण का पहला शतक लगाया


राजस्थान की टीम लगातार दो मैच जीतकर अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई और उसके चार अंक हैं तो वहीं मुंबई की टीम लगातार दो हार के बाद नौवें नंबर पर है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहित 5 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए। प्रसिद्ध ने उन्हें रियान के हाथों कैच कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अनमोलप्रीत सिंह कुछ ख़ास नहीं कर पाए। वे 4 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए। नवदीप सैनी ने पडिकल के हाथों कैच कराया।

Updated : 2 April 2022 2:30 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top