Home > खेल > क्रिकेट > मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से दी शिकस्त

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से दी शिकस्त

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से दी शिकस्त
X

नई दिल्ली। अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 27वें मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉसअबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 27वें मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य रखा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए।

दिल्ली की तरफ से शिखर धवन ने सबसे अधिक नाबाद 69 रनों का योगदान दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 1 छक्का भी निकला। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों में 42, अजिंक्य रहाणे ने 15 गेंदों में 15, मार्कस स्टोइनिस ने 8 गेंदों में 13 और एलेक्स कैरी ने 09 गेंद पर 14 (नाबाद) रनों का योगदान दिया। मुंबई के लिए क्रुणाल पांड्या सबसे किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा, जबकि ट्रेंट बोल्ट ने अपने 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इसके अतिरिक्त कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सका।

दिल्ली ने अब तक खेले अपने 6 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है, जबकि उसे एक में हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह से 10 अंकों के साथ दिल्ली प्वॉइंट टेबल में पहले स्थान पर है। वहीं, अपने 6 मैचों में से 4 में जीत और 2 में शिकस्त के बाद 8 अंकों के साथ मुंबई दूसरे नंबर पर काबिज है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, आर अश्विन, इनरिच नॉर्टजे, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

Updated : 12 Oct 2021 11:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top