Home > खेल > क्रिकेट > मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हराया

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हराया

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हराया
X

नई दिल्ली। दुबई में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के पहले क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हरा दिया है। डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम 5वां खिताब जीतने से एक कदम दूर है। पिछली बार मुंबई ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से शिकस्त दी थी। इससे पहले मुंबई 2017, 2015 और 2013 में चैम्पियन बनी थी।

दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने बिना खाता खोले 3 विकेट गंवा दिए थे। पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेजा। पृथ्वी का कैच विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने लिया, जबकि रहाणे एलबीडब्ल्यू हुए। इसके बाद दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शिखर धवन को क्लीन बोल्ड किया।

मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में अपने पांच विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। मुंबई के लिए ईशान किशन ने सबसे अधिक 30 गेंदों में नाबाद 55 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंदों में 51, क्विंटन डिकॉक ने 25 गेंदों में 40 और हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों में नाबाद 37 रनों का योगदान दिया। वहीं, दिल्ली के लिए अश्विन सबसे किफायती गेंदबाज रहे, जिन्होंने अपने चार ओवर में 29 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसके अतिरिक्त एनरिच नॉर्टजे और मार्कस स्टोइनिस के खाते में एक-एक विकेट आए।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, मार्कस स्टोइनिस, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, एनरिच नॉर्टजे, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, डैनियल सैम्स।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर-नाइल।

Updated : 12 Oct 2021 11:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top