Home > खेल > क्रिकेट > रणजी फाइनल में मप्र का शानदार प्रदर्शन, यश दुबे और शुभम शर्मा ने लगाए शतक

रणजी फाइनल में मप्र का शानदार प्रदर्शन, यश दुबे और शुभम शर्मा ने लगाए शतक

रणजी फाइनल में मप्र का शानदार प्रदर्शन, यश दुबे और शुभम शर्मा ने लगाए शतक
X

मुंबई। रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकबले में तीसरे दिन स्टंप्स तक मप्र की टीम ने 3 विकेट पर 368 रन बनाए थे। मप्र की टीम मुंबई से 6 रन पीछे है। फिलहाल रजत पाटीदार 67 और कप्तान आदित्य श्रीवास्तव 27 रन बनाकर नाबाद हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने सरफराज खान के शतक के दम पर पहली पारी में 374 रन बनाए।

22 साल बाद रणजी का फाइनल खल रही मप्र की टीम के खिलाड़ियों ने पहले गेंद फिर बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले मुंबई की टीम ने दो दिन के खेल के बाद 127.4 ओवर के बाद 374 रन पर सिमट गई।मप्र की ओर से गौरव यादव ने 4 और अनुभव अग्रवाल ने 3, सारांश जैन ने 2 और कार्तिकेय ने 1 विकेट लिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उत्तरी मप्र की टीम ने शुभम शर्मा (116) और यश दुबे (133) के बेहतरीन शतकों की मदद से बड़े लक्ष्य को भेद दिया। दोनों खिलाडियों के बीच 222 रनों की साझेदारी हुई। मप्र ने आज दिन की शुरुआत 123/1 के स्कोर से की। यश दुबे ने 44 रन और शुभम शर्मा ने 41 रन के अपने निजी स्कोर को शतक में बदला। इससे पहले हिमांशु मंत्री 31 रन बनाकर तुषार देशपांडे की गेंद पर LBW आउट हुए। यदि यह मैच जीतती है तो इस बढ़त के दम पर MP पहली बार रणजी चैंपियन बन जाएगी। मुकाबले में अभी दो दिन का खेल बाकी है।

Updated : 24 Jun 2022 12:14 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top