Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

मोहम्मद शमी हुए चोटिल, टेस्ट सीरीज से हो सकते है बाहर

मोहम्मद शमी हुए चोटिल, टेस्ट सीरीज से हो सकते है बाहर


मोहम्मद शमी हुए चोटिल टेस्ट सीरीज से हो सकते है बाहर

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चोटिल हुए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का श्रृंखला के बाकी बचे तीन मैचों में खेलना संदिग्ध है। शमी को भारत की दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद हाथ में लगी थी। दर्द के कारण वह हाथ भी नहीं उठा पा रहे थे और इसी कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। 

उन्होंने फिर गेंदबाजी भी नहीं की थी। बाद में उनके हाथ का स्कैन कराया गया है जिसमें हेयरलाइन फ्रेक्चर बताया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हालांकि शमी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। भारत को एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट से हार मिली। इस हार से भी शर्मनाक बात यह रही कि भारत अपनी दूसरी पारी में महज 36 रन ही बना सकी जो टेस्ट की एक पारी में उसका अब तक का न्यूनतम स्कोर है। नंबर-11 के बल्लेबाज शमी चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके और भारतीय पारी 36 रनों पर नौ विकेट पर ही समाप्त हो गई।

अगर शमी श्रृंखला से बाहर होते हैं तो यह भारत के लिए बड़ा झटका होगा क्योंकि ईशांत शर्मा पहले ही चोट के कारण नहीं खेल पा रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अब दूसरा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर 26 दिसंबर (बॉक्सिंग डे) से शुरू होगा। 

Related to this topic: