Breaking News
  • एमपी के 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी: सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी
  • कर्नाटक कांग्रेस के 30 विधायक दिल्ली पहुंचे, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
  • नोएडा-फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, 10 गाड़ियों में आग-तोड़फोड़
  • आशा भोसले की अंतिम यात्रा, तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई, मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार
  • अयोध्या राम मंदिर परिसर के 18 उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास अनिवार्य
  • महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बयान, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र; कहा- दशकों की प्रतीक्षा का अंत होगा

होम > खेल

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए मिशेल स्टार्क को मिली ऑट्रेलियाई टीम में जगह

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए मिशेल स्टार्क को मिली ऑट्रेलियाई टीम में जगह


भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए मिशेल स्टार्क को मिली ऑट्रेलियाई टीम में जगह

सिडनी। भारत के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ जाएंगे। स्टार्क ने तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के पहले मैच के बाद निजी कारणों से श्रृंखला को बीच में छोड़ दी थी।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने रविवार को एक बयान में कहा, "स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया प्रबंधन को बताया है कि वह एडिलेड में दोबारा टीम के साथ जुड़ने को तैयार हैं और वह सोमवार को सिडनी से ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के साथ उड़ान भरेंगे। वह चार्टड विमान से टेस्ट टीम के सदस्य सीन एबॉट, जोए बर्न्‍स, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस और मिशेल स्वेप्सन के साथ उड़ान भरेंगे। 30 साल के इस खिलाड़ी को डे-नाइट टेस्ट की तैयारी के लिए दो दिन मिलेंगे।

टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, "इस मुश्किल समय में हम स्टार्क के साथ हैं। हम इस बात से खुश हैं कि उन्होंने कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताया। हम सोमवार को उनका स्वागत करने को तैयार हैं। स्टार्क के डे-नाइट टेस्ट में रिकार्ड शानदार है। वह सात डे-नाइट टेस्ट मैचों में 42 विकेट ले चुके हैं।"

Related to this topic: