Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया, टॉप फॉर में पहुंची टीम

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया, टॉप फॉर में पहुंची टीम

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया टॉप फॉर में पहुंची टीम

हैदराबाद/वेबडेस्क।  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में शनिवार को खेले गए 58वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लखनऊ की टीम ने 19.2 ओवर में 3 विकेट पर 185 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

इस मुकाबले में जीत के साथ ही लखनऊ की टीम अंक तालिका में 4 नंबर पर पहुंच गई है। यह लखनऊ की 12 मैचों में छठी जीत है। टीम के अब 12 मैचों में 6 जीत और 5 हार के बाद 13 अंक हो गए हैं। वहीं हैदराबाद की 11 मैचों में यह सातवीं हार है। टीम के 11 मैच में 4 में जीत और 7 में हार के साथ 8 अंक हैं और अंक तालिका में वह 9वें नंबर पर है।

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन हेनरिक क्लासेन 29 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। क्लासेन के अलावा अब्दुल समद ने 25 गेंदों में एक चौका और 4 छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेली। राहुल त्रिपाठी ने 13 गेंदों में चार चौके की मदद से 20 रन बनाए, अनमोलप्रीत सिंह 27 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 36 रन और कप्तान एडेन मार्करम ने 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। 

लखनऊ की तरफ से क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट, यश ठाकुर, आवेश खान, अमित मिश्रा और युद्धवीर सिंह ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत धीमी रही, लेकिन अंतिम के ओवरों में निकोलस पूरन ने बड़े-बड़े शॉट खेले और 4 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी। टीम ने 19.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लखनऊ के लिए युवा बल्लेबाज प्रेरक मांकड़ ने 45 गेंदों में 64 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, निकोलस पूरन ने 13 गेंदों में 4 छक्के और तीन चौकों की मदद से 44 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंदों में 40 रन और क्विंटन डिकॉक ने 19 गेंद में 29 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से ग्लेन फिलिप्स, मयंक मार्कंडेय और अभिषेक शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।

Related to this topic: