Breaking News
  • प्रतापगढ़ में हादसे में सपा नेता की मौत, कार पर गिरे हाईमास्ट पोल से गई जान
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बन गए सर्वोच्च रैंकिंग हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बन गए सर्वोच्च रैंकिंग हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास बन गए सर्वोच्च रैंकिंग हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज

Jasprit Bumrah ICC Ranking : भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लगातार नए - नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। इसके चलते आईसीसी में उनकी रैंकिंग को काफी फायदा हुआ है। बुमराह ICC रैंकिंग इतिहास में सर्वोच्च रैंकिंग पाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने रविंद्र अश्विन के 904 अंकों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। 907 अंकों के साथ बुमराह इंग्लैंग के गेंदबाज डेरेक अंडरवुड के साथ 17 वें स्थान पर हैं।

आईसीसी रैंकिंग में यह इतिहास बुमराह, बॉर्डर गावस्कर सीरीज में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के कारण पा पाए हैं। मैच से पहले बुमराह के पास 904 पॉइंट्स थे जबकि मैच के बाद उनके पॉइंट्स 907 हो गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 4 टेस्ट मैच में बुमराह ने 30 विकेट चटकाए थे।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज :

जसप्रीत बुमराह ने 2024 में अपनी शानदार गेंदबाजी से रिकॉर्ड कायम रखा और साल के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल रहे। उन्होंने कुल 21 मैचों में 13.76 की औसत से 86 विकेट अपने नाम किए। खास तौर पर टेस्ट क्रिकेट में बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने 13 मुकाबलों में 71 विकेट चटकाए। इसके अलावा, उन्होंने 5 बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया, जिससे उनकी धारदार गेंदबाजी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

200 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज :

जसप्रीत बुमराह रविवार को मेलबर्न में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान 200 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज भी बने थे। बुमराह ने अपना 200वां टेस्ट विकेट 8484वीं वैलिड गेंद पर हासिल किया था। इस तरह वे सबसे तेज भारतीय गेंदबाज भी बन गए। बुमराह ने ने मोहम्मद शमी को भी पीछे छोड़ दिया था। शमी ने 9896वीं गेंद पर 200वां विकेट लिया था। बुमराह, वकार यूनिस, डेल स्टेन और कैगिसो रबाडा के बाद 200 विकेट लेने वाले चौथे सबसे तेज गेंदबाज हैं।