Breaking News
  • T20 वर्ल्डकप में पहला डबल सुपर ओवर: रोमांचक मुकाबले में SA ने अफगानिस्तान को हराया
  • मुंबईः BMC में ठाकरे परिवार का दबदबा खत्म! निर्विरोध मेयर चुनी गईं बीजेपी की रितु तावड़े
  • सरकार ने आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए वंदे मातरम् गीत किया अनिवार्य
  • मुंबई: सलमान खान के करीबी को भी मिली धमकी, करोड़ों रुपए की मांग
  • चांदी में बड़ी गिरावट के बाद फिर आई तूफानी तेजी, 2.6 लाख रुपये के पार हुई कीमत
  • पटना सिविल कोर्ट को छठी बार धमकी, मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा
  • नरवणे की किताब से जुड़ा विवाद: पेंगुइन इंडिया को पुलिस का नोटिस
  • मोहाली: बम से उड़ाने की धमकियों के बाद स्कूलों को किया गया बंद

होम > खेल

19 सितंबर से दोबारा शुरू होगा आईपीएल, यूएई में खेले जाएंगे शेष मैच

19 सितंबर से दोबारा शुरू होगा आईपीएल, यूएई में खेले जाएंगे शेष मैच

19 सितंबर से दोबारा शुरू होगा आईपीएल यूएई में खेले जाएंगे शेष मैच

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) यूएई में होने वाले शेष मैचों की तारीख घोषित कर दी है। ये मैच 19 सितंबर से दोबारा शुरू होंगे, 15 अक्टूबर को दशहरे के दिन फाइनल खेला जाएगा।  ये सभी मैच दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेले जाएंगे।  बीसीसीआई ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड से सहमति निलने के बाद तारीखों की घोषणा की है।

बता दें की देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने के बाद आईपीएल के शेष मैचों को रद्द कर दिया गया। इस दौरान कई खिलाड़ी संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद बीसीसीआई ने ऐहतियात बरतते हुए टूर्नामेंट को रद्द कर दिया था। अब हालात नियंत्रित होने के बाद दुबारा टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया गया है।सितंबर -अक्टूबर में भारत में बारिश होती है, इसलिए यूएई में कराने का निर्णय लिया गया है। आईपीएल में इस समय दिल्ली कैपिटल्स पहले स्थान पर है।

Related to this topic: