Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

आईपीएल का ये सीजन हुआ रद्द, कई खिलाड़ी और स्टाफ मेंबर संक्रमित

आईपीएल का ये सीजन हुआ रद्द, कई खिलाड़ी और स्टाफ मेंबर संक्रमित

आईपीएल का ये सीजन हुआ रद्द कई खिलाड़ी और स्टाफ मेंबर संक्रमित

नईदिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल ) को फिलहाल के लिए रद्द कर दिया गया है। बीसीसीआई की आज हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। बीसीसीआई के वाईस प्रेजिडेंट राजीव शुक्ला ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा एक के बाद एक कई खिलाडी और स्टाफ मेंबर्स लगातार संक्रमण की चपेट में आ रहें है। बीते दो दिनों में वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर, रिद्धिमान साहा, अमित मिश्रा और बॉलिंग कोच बालाजी समेत 8 खिलाड़ी संक्रमित हुए है।  संक्रमण के इस फैलाव को देखते हुए इस संस्करण को रद्द करने का फैसला लिया गया है।  

 इसके साथ ही आज होने वाले दोनों मुकाबलों को भी रद्द कर दिया गया है। एक मुकाबला आज दोपहर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला था। दूसरा मुकाबला शाम के समय सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच था। देश में जारी कोरोना संक्रमण की लहर के कारण आईपीएल के टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर भी खतरा मंडराने लगा है। माना जा रहा है की यदि स्थिति बेहतर नहीं हुई तो भारत से वर्ल्ड कप की मेजबानी छीन सकती है।  जिससे बीसीसीआई  को करोड़ो का नुकसान होने का अनुमान है।