Breaking News
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

IPL के मुंबई, पुणे, अहमदाबाद में हो सकते है मुकाबले, जानिए कैसा होगा फॉर्मेट

IPL के मुंबई, पुणे, अहमदाबाद में हो सकते है मुकाबले, जानिए कैसा होगा फॉर्मेट

ipl के मुंबई पुणे अहमदाबाद में हो सकते है मुकाबले जानिए कैसा होगा फॉर्मेट

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 15 के लिए खिलाडियों की नीलामी के बाद अब लोगों को शेड्यूल का इंतजार है। IPL गवर्निंग काउंसिल की गुरुवार को होने वाली बैठक में इस सबंबंध में निर्णय ले सकती है। सूत्रों के अनुसार इस सीजन के अधिकांश मुकाबले मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में खेले जा सकते है। 

जानकारी के अनुसार, मुंबई में 55 मैच, 15 मैच पुणे और 4 मैच अहमदाबाद में खेले जा सकते है। प्ले ऑफ और फाइनल के लिए अभी स्थान तय नहीं है। अहमदाबाद इन मैचों को होस्ट करने के लिए रेस में सबसे आगे है।बताया जा रहा है की 27 मार्च से आईपीएल के इस संस्करण की शुरुआत हो सकती है।  वहीँ इसका फाइनल मुकाबला रविवार को 29 मई को होने की संभावना है।  

ऐसा होगा फॉर्मेट - 

  • 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाएंगे। दोनों टीमों में होंगी पांच-पांच टीमें 
  • एक टीम ग्रुप राउंड में 14 मैच खेलेगी।  
  • ग्रुप की टीमों से होंगे दो मुकाबले, दो मैच दूसरे ग्रुप की एक टीम से होंगे।  
  • दूसरे ग्रुप की बाकी बची चार टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलने होंगे।

Related to this topic: