Breaking News
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

INDWvsENGW : इंग्लैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को 18 रन से हराया

INDWvsENGW : इंग्लैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को 18 रन से हराया

indwvsengw  इंग्लैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को 18 रन से हराया

नईदिल्ली। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने वर्षा से बाधित पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 18 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 177 रन बनाए थे, जवाब में भारतीय टीम ने 8.4 ओवर में 3 विकेट पर 54 रन बना लिए थे,तभी बारिश शुरू हो गई और फिर आगे का खेल शुरू नहीं हो सका। जब बारिश शुरू हुई,उस समय भारतीय टीम डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर 18 रन पीछे थी,जिसके कारण इंग्लैंड को 18 रन से विजयी घोषित किया गया।

भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। हरलीन देओल 17 और दीप्ति शर्मा 4 रन बनाकर नाबाद रहीं।इसके पहले भारत ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। इंग्लैंड की तरफ से नताली स्किवर ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 27 गेंदों पर 55 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौका और एक छक्का लगाया। स्किवर के अलावा एमी जोन्स ने 43 और डेनियल व्याट ने 31 रन बनाए।इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाये। भारत की तरफ से शिखा पांडेय ने तीन व राधा यादव और पूनम यादव ने 1-1 विकेट लिया।

Related to this topic: