Breaking News
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

Cricket : टेस्ट में सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्व

Cricket : टेस्ट में सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन

cricket  टेस्ट में सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन

नई दिल्ली। भारतीय अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने यह उपलब्धि राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जैक क्रॉली को रजत पाटीदार के हाथों कैच आउट कराकर हासिल की। इस उपलब्धि पर बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट करके बधाई दी। 

अश्विन ने यह उपलब्धि अपने 98वें टेस्ट मैच में हासिल की। इस सूची में शीर्ष पर श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने 87 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 105 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की।

सूची में चौथे नंबर पर दिवंगत ऑस्ट्रेलिया लेग स्पिन दिग्गज शेन वार्न हैं। वार्न 108 टेस्ट मैचों में इस मुकाम तक पहुंचे। पांचवें नंबर पर एक और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैकग्रा हैं, जिन्होंने 110 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है।  

Related to this topic: