Breaking News
  • असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले सेतु का किया उद्घाटन
  • हरियाणा के गोहाना में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौके पर ही मौत, दो घायल
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कराईकल, पुदुचेरी के दौरे पर
  • MP में रात 2 बजे 11 आईएएस के ट्रांसफर- अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य, मनीष सिंह फिर जनसंपर्क आयुक्त बनाया
  • मौजूदा दुनिया में दोस्त-दुश्मन तय करना मुश्किल, भारत को अकेले काम करने के लिए तैयार रहना होगा- CDS चौहान
  • कोलकाता-शिलांग इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी: टॉयलेट में मिला धमकी वाला कागज

होम > खेल

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का ऐलान, केएल राहुल बने कप्तान

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का ऐलान, केएल राहुल बने कप्तान

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का ऐलान केएल राहुल बने कप्तान

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दक्षिण अफ्रीकी के खिलाफ खेले जानी वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए शुक्रवार रात को भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का नया कप्तान बनाया गया है। चोट के चलते रोहित शर्मा सीरीज नहीं खेलेंगे। साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नए उपकप्तान बनाए गए हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, वाशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है। साथ ही आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ और वेंकटेश अय्यर को टीम में शामिल किया गया है।

अफ्रीका दौरे के लिए वनडे टीम - 

केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज

Related to this topic: