Breaking News
  • प्रतापगढ़ में हादसे में सपा नेता की मौत, कार पर गिरे हाईमास्ट पोल से गई जान
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

एशिया कप : भारतीय क्रिकेट टीम पहुंची कोलंबो, 2 सितंबर को पाकिस्तान से होगा पहला मैच

एशिया कप : भारतीय क्रिकेट टीम पहुंची कोलंबो, 2 सितंबर को पाकिस्तान से होगा पहला मैच

एशिया कप  भारतीय क्रिकेट टीम पहुंची कोलंबो 2 सितंबर को पाकिस्तान से होगा पहला मैच

नईदिल्ली। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2023 अभियान की शुरुआत से पहले बुधवार को कोलंबो पहुंची। भारतीय टीम बुधवार को कोलंबो हवाई अड्डे पर पहुंची। टीम बस में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को बातचीत करते देखा गया।

वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ बस में बैठकर बातें करते और हंसी-मजाक करते नजर आए।पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत में, भारतीय टीम स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के बिना होगी, जो अपनी चोट से उबरने के बाद अच्छी प्रगति कर रहे हैं और 4 सितंबर तक राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की निगरानी में रहेंगे।

दो ग्रुपों में बंटी टीम 

पाकिस्तान, भारत और नेपाल ग्रुप ए में हैं जबकि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका ग्रुप बी में हैं। टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा, जिसमें पाकिस्तान चार मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि बाकी मैचों की मेजबानी श्रीलंका करेगा।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, इशान किशन, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

Related to this topic: