Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

भारत और श्रीलंका के बीच कल खेला जाएगा दूसरा टी-20, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम

भारत और श्रीलंका के बीच कल खेला जाएगा दूसरा टी-20, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम

भारत और श्रीलंका के बीच कल खेला जाएगा दूसरा टी-20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम

नईदिल्ली।  भारतीय टीम ने बुधवार को हुए मैच में श्रीलंका दो रनसे हरा दिया। सीरीज में वो अब 1-0 से आगे है।  अब अगला मुकाबला पुणे में 5 जनवरी गुरूवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच में सीरीज को जीतने के इरादे उतरेगी। हालांकि ये इतना भी आसान नहीं है।श्रीलंकाई टीम ने पिछले मुकाबले में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी।  इस सीरीज में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को उप-कप्तानी सौंपी गई है। 

कब और कहाँ खेला जाएगा मैच - 

भारत और श्रीलंका के बीच अगला मुकाबला कल गुरूवार 5 जनवरी 2023 को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसका सीधा प्रसारण शाम 7 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर होगा। इसके अलावा आप हॉटस्टार एप पर भी इस मैच का लाइव टेलीकास्ट देख सकते है।

संभावित प्लेइंग 11 -

हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार.।


Related to this topic: