Breaking News
  • प्रतापगढ़ में हादसे में सपा नेता की मौत, कार पर गिरे हाईमास्ट पोल से गई जान
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

भारत और साऊथ अफ्रीका टेस्ट बारिश से बाधित, चौथे दिन का खेल नहीं हुआ शुरू

भारत और साऊथ अफ्रीका टेस्ट बारिश से बाधित, चौथे दिन का खेल नहीं हुआ शुरू

भारत और साऊथ अफ्रीका टेस्ट बारिश से बाधित चौथे दिन का खेल नहीं हुआ शुरू

जोहान्सबर्ग। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इम्पीरियल वांडरर्स स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल बारिश के कारण अभी तक शुरू नहीं हो सका है। हालांकि खेल शुरू होने में देरी को देखते हुए लंच की घोषणा कर दी गई है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने ट्वीट किया, "खराब मौसम के कारण इम्पीरियल वांडरर्स में चौथे टेस्ट के चौथे दिन की शुरुआत में देरी हुई है।"दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में भारत को 266 रनों पर समेट दिया और फिर 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट पर 118 रन भी बना लिया है। अफ्रीकी टीम को जीत के लिए अभी 122 रनों की और जरूरत है।

चौथे दिन की शुरुआत से पहले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कीगन पीटरसन ने कहा, "मैं मेरे प्रदर्शन से खुश हूं, लेकिन पूरी तरह से नहीं। कल मेरा विकेट महत्वपूर्ण था, अच्छा होता अगर हम केवल एक विकेट गिराकर दिन का खेल खत्म करते। भारतीय गेंदबाजी के खिलाफ खेलना मुश्किल था, यह हमारे लिए आसान नहीं था, लेकिन हम इसे स्वीकार करेंगे। हमें विश्वास है, हमारे लिए एक महत्वपूर्ण सत्र आने वाला है, अगर हम जल्दी विकेट नहीं खोते हैं, तो यह हमारे लिए अच्छा होगा।"बता दें कि भारत ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 113 रनों से हराकर तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Related to this topic: