Breaking News
  • असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले सेतु का किया उद्घाटन
  • हरियाणा के गोहाना में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौके पर ही मौत, दो घायल
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कराईकल, पुदुचेरी के दौरे पर
  • MP में रात 2 बजे 11 आईएएस के ट्रांसफर- अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य, मनीष सिंह फिर जनसंपर्क आयुक्त बनाया
  • मौजूदा दुनिया में दोस्त-दुश्मन तय करना मुश्किल, भारत को अकेले काम करने के लिए तैयार रहना होगा- CDS चौहान
  • कोलकाता-शिलांग इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी: टॉयलेट में मिला धमकी वाला कागज

होम > खेल

T20 क्रिकेट में हार्दिक ने लगाई भारत की दूसरी तेज फिफ्टी, पंड्या-तिलक की पारी से SA को 232 का ट

T20 क्रिकेट में हार्दिक ने लगाई भारत की दूसरी तेज फिफ्टी, पंड्या-तिलक की पारी से SA को 232 का टारगेट

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इसमें भारत ने 20 ओवर में 231 रन जड़े। हार्दिक ने लगाई भारत की दूसरी तेज टी20 फिफ्टी।

t20 क्रिकेट में हार्दिक ने लगाई भारत की दूसरी तेज फिफ्टी पंड्या-तिलक की पारी से sa को 232 का टारगेट

नई दिल्लीः अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों का आखिरी मैच खेला जा रहा है। भारत ने सीरीज के आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 232 रन का टारगेट दिया है। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

पहले खेलते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने आक्रमक पारियां खेली। जहां ओपनर बैट्समैन ने ताबड़तोड़ बैटिंग कर तेज शुरूआत दिलाई। वहीं, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने तूफानी पारी खेलकर स्कोर को 231 रन के करीब पहुंचाने में योगदान दिया।

ओपनर से मिडिल ऑर्डर तक ताबड़तोड़ बैटिंग

हार्दिक पांड्या ने 25 गेंदों में जहां 63 रनों क ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, तिलक वर्मा ने भी साथ देते हुए 42 गेंदों में 73 रन बनाए। ओपनर संजू सैमसन ने 37 और अभिषेक शर्मा ने 34 रन की पारियां खेलीं।

फिर फ्लॉफ हुए कप्तान

हालांकि जहां सभी खिलाड़ियों ने अपना दमदार एक्शन दिखाया। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फ्लॉप हो गए। वे अपनी पारी में केवल 5 ही रन बना सके।

पंड्या ने लगाई सबसे तेज फिफ्टी

पांचवें टी20 में खेलने के लिए मैदान में उतर हार्दिक पांड्या पैवेलियन से ही खेलने के मूड में नजर आए। उन्होंने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 16 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। यह भारत की ओर से दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। बता दें कि इससे पहले पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह का नाम पर इंडिया की ओर से सबसे तेज फिफ्टी खेलने का रिकॉर्ड है। उन्होंने महज 12 गेंदों में यह काम किया है।

Related to this topic: