Breaking News
  • प्रतापगढ़ में हादसे में सपा नेता की मौत, कार पर गिरे हाईमास्ट पोल से गई जान
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

भारत के पास 18 साल बाद जीत हासिल करने का मौका, न्यूजीलैंड से रविवार को होगा मैच

भारत के पास 18 साल बाद जीत हासिल करने का मौका, न्यूजीलैंड से रविवार को होगा मैच

भारत के पास 18 साल बाद जीत हासिल करने का मौका न्यूजीलैंड से रविवार को होगा मैच

दुबई। पाकिस्तान से मिली हार के बाद टीम इंडिया की निगाहें अब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच पर टिकी हुई हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप का मुकाबला दुबई में 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच में भारत अब अपनी सभी हार का बदला लेने के लिए मैदान पर उतरेगा। पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय टीम ने अपनी कमर कस ली है।

ऐसे में भारतीय किरकेटर्स सोशल मीडिया पर भारत को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर चीयर कर रहे है इसी के साथ साथ सोशल मीडिया पर #BounceBack ट्रेंड हो गया है।यह मैच भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, भारतीय टीम पिछले 18 सालों से न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC इवेंट में एक भी मैच नहीं जीत सकी है।  भारत के लिए यह मैच टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है।  

चेतेश्वर पुजारा ने दी शुभकामना - 

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारत की अपनी माइक्रोब्लागिंग साइट कू कर उत्सुकता जताई और अपने सर्वश्रेष्ठ 5 खिलाड़ियों के नाम का सुझाव दिया।चेतेश्वर पुजारा ने कू पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत का अगला मैच जल्द ही होने वाला है। निराशाजनक हार के बाद, मुझे यकीन है कि टीम मैदान पर उतरने और प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होगी! मुझे लगता है जीत के लिए यह 5 खिलाड़ी महत्वपूर्ण होगे।पुजारा ने इन पांच खिलाड़ियों में केएल राहुल, रोहित शर्मा,विराट कोहली,रवीन्द्र जडेजा,वरूण चक्रवर्ती का नाम लिया, साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं भी दीं।

Related to this topic: