Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

टेस्ट मैच : भारत ने पहली पारी में 6 विकेट पर 233 रन बनाये

टेस्ट मैच : भारत ने पहली पारी में 6 विकेट पर 233 रन बनाये


टेस्ट मैच  भारत ने पहली पारी में 6 विकेट पर 233 रन बनाये

एडिलेड। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां खेले जा रहे पहले डे-नाईट टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने पर 6 विकेट पर 233 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 15 और ऋद्धिमान साहा 9 रन बनाकर नाबाद हैं।भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 43 और अजिंक्या रहाणे ने 42 रन बनाए।

इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत खराब रही और पृथ्वी शॉ दिन की दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उनको मिचेल स्टार्क ने चलता किया। इनके बाद चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल ने दूसरे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी की।इस साझेदारी को पैट कमिंस ने तोड़ा। कमिंस की एक अंदर आती बेहतरीन गेंद पर मयंक बोल्ड हो गए। मयंक ने 40 गेंदों में 2 चौके की बदौलत 17 रन बनाये। भारत को तीसरा झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा जो 160 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए। उनको नाथन ल्योन ने मार्नस लाबुशाने के हाथों कैच आउट कराया।

188 के कुल स्कोर पर कप्तान विराट कोहली भी 74 रन बनाकर रन आउट हो गए। 196 के कुल स्कोर पर उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे भी 42 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। भारत को छठां झटका हनुमा विहारी के रूप में लगा। विहारी 16 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन और ऋद्धिमान साहा ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और टीम के स्कोर को 233 रनों तक ले गए। अश्विन 15 और साहा 9 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने सातवें विकेट के लिए अब तक 27 रनों की साझेदारी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने दो, पैट कमिंस,जोस हेजलवुड और नाथन ल्योन ने 1-1 विकेट लिया।

Related to this topic: