Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

इंग्लैंड लीजेंड्स ने इंडिया लीजेंड्स को 6 रन से हराया, केविन पीटरसन बने प्लेयर ऑफ द मैच

इंग्लैंड लीजेंड्स ने इंडिया लीजेंड्स को 6 रन से हराया, केविन पीटरसन बने प्लेयर ऑफ द मैच

युसूफ पठान ने लिए 3 विकेटइरफ़ान ने लगाया अर्धशतक


इंग्लैंड लीजेंड्स ने इंडिया लीजेंड्स को 6 रन से हराया केविन पीटरसन  बने प्लेयर ऑफ द मैच

रायपुर।  शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी अनएकैडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। ये टूर्नामेंट सभी देशों के लीजेंड्स क्रिकेटर्स की टीमों के बीच हो रहा है। आज सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया लेजेंड्स का मुकाबला इंग्लैंड लेजेंडस से है। इंग्लैंड लीजेंड्स ने इण्डिया लीजेंड्स को 6 रनों से हरा दिया।  

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने आई इंग्लैंड लीजेंडस ने धमाकेदार शुरुआत के साथ की । निर्धारित 20 ओवरों में भारत को 188 रनों का लक्ष्य दिया।  कप्तान केविन पिटसरन 37 गेंदों में 75  रन बनाए।  भारतीय तेज गेंदबाज युसडूफ पठान ने 3, इरफ़ान पठान एवं मुनाफ ने 2 -2 विकेट लिए।  

इस लक्ष्य का पीछा करने आई इंडिया लीजेंड्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही।  भारतीय ओपनर सचिन तेंदुलकर एवं वीरेंद्र सहवाग जल्दी आउट हो गए।  सचिन ने 9 और वीरेंद्र सहवाग ने 6 रन बनाए।  इसके बाद मोहम्मद कैफ भी 1 रन बनाकर जल्द आउट हो गए। युवराज सिंह ने युसूफ पठान के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। युवराज सिंह 22 रन बनाकर आउट हो गए।  इसके बाद इरफ़ान और युसूफ ने 43 रन की साझेदारी की।  युसूफ पठान 17 रन बनाकर आउट हो गए।  इसके बाद बल्लेबाजी करने आए नमन ओझा ने 12 रन बनाए। इरफ़ान पठान 61 रन बनाकर  और मनप्रीत गोनी 34 रन बनाकर नाबाद रहे। इरफ़ान ने 34 गेंदों में 61 रन बनाए।  उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए।  

इससे पहले हुए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश लीजेंड्स को 10 विकेट से हराया था।  दूसरी तरफ, इंग्लैंड ने केविन पीटरसन की अगुवाई में रविवार को अपने पिछले मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है।


Related to this topic: