Breaking News
  • असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले सेतु का किया उद्घाटन
  • हरियाणा के गोहाना में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौके पर ही मौत, दो घायल
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कराईकल, पुदुचेरी के दौरे पर
  • MP में रात 2 बजे 11 आईएएस के ट्रांसफर- अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य, मनीष सिंह फिर जनसंपर्क आयुक्त बनाया
  • मौजूदा दुनिया में दोस्त-दुश्मन तय करना मुश्किल, भारत को अकेले काम करने के लिए तैयार रहना होगा- CDS चौहान
  • कोलकाता-शिलांग इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी: टॉयलेट में मिला धमकी वाला कागज

होम > खेल

ICC ने जारी की टेस्ट रैंकिंग, केएल राहुल ने लगाई छलांग, कोहली नीचे खिसके

ICC ने जारी की टेस्ट रैंकिंग, केएल राहुल ने लगाई छलांग, कोहली नीचे खिसके

icc ने जारी की टेस्ट रैंकिंग केएल राहुल ने लगाई छलांग कोहली नीचे खिसके

नईदिल्ली। अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 18 स्थानों का फायदा हुआ है। सेंचुरियन में राहुल की शतक की बदौलत भारत ने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराया। राहुल अब रैंकिंग में 18 स्थानों की छलांग लगाते हुए 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

भारतीय कप्तान विराट कोहली दो पायदान नीचे खिसक गए हैं और अब वह रैंकिंग में नौवें स्थान पर हैं। वहीं, रोहित शर्मा टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में अपने दूसरे स्थान पर कायम हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान और सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर भारत के खिलाफ दूसरी पारी में 77 रनों की पारी के बदौलत दो पायदान के फायदे के साथ 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि टेम्बा बावुमा 16 पायदान के फायदे के साथ 39वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन शीर्ष पर काबिज हैं। इग्लैंड के कप्तान जो रूट दूसरे नंबर पर हैं।

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने वाले बुमराह को तीन स्थानों का फायदा हुआ है और वह नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि मैच में 8 विकेट लेने वाले शमी दो पायदान के फायदे के साथ 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।ICCमैच में सात विकेट हासिल करने वाले कगिसो रबाडा एक स्थान की बढ़त के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि उनके साथी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी सूची में 30वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान तेज गेंदबाज पैट कमिंस शीर्ष पर कायम हैं।

Related to this topic: