Home > खेल > क्रिकेट > धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं : माइकल हस्सी

धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं : माइकल हस्सी

धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं : माइकल हस्सी
X

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से उन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है। इस बीच धोनी के संन्यास को लेकर भी चर्चाएं हुई हैं। हालांकि धोनी ने खुद अभी तक अपने संन्यास को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। अब बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या धोनी टीम इंडिया में वापसी करेंगे या फिर 2019 का वो मैच उनके करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच बन जाएगा? लाखों-करोड़ो फैन्स धोनी को क्रिकेटर के मैदान पर देखना चाहते हैं। क्रिकेट फैन्स ही नहीं, बल्कि कई ऐसे क्रिकेटर हैं, जो धोनी को अभी और ज्यादा क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज माइकल हस्सी ने 'सोनी टेन पिट स्टॉप' पर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि महेंद्र सिंह धोनी अगले 10 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकते हैं। हस्सी ने कहा, ''हमें उम्मीद है कि वह आने वाले 10 सालों तक चेन्नई के लिए खेलते रहेंगे। हमें नहीं पता कि ऐसा होगा या नहीं, लेकिन हमारी यही इच्छा है।'' महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2020 में क्रिकेट के मैदान पर वापसी करनी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। ऐसे में धोनी की वापसी एक बार फिर से अधर में लटक गई है।

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ओपनर और वर्तमान बल्लेबाजी कोच माइकल हस्सी के धोनी से बहुत अच्छे रिश्ते हैं। सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग की भी हस्सी ने जमकर तारीफ की। धोनी और फ्लेमिंग से डगआउट में अपने रिश्तों के बारे में हस्सी ने कहा, ''वे दोनों (धोनी और हस्सी) एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों के बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं। दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। दोनों ही खेल के गंभीर चिंतक है, बहुत कुटिल, वेरी स्मार्ट। दोनों ने एक साथ अच्छा काम किया है।''

'मिस्टर क्रिकेट' के नाम से मशहूर माइकल हस्सी ने धोनी की खिलाड़ियों के समर्थन करने की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ''कप्तान के रूप में मैं धोनी का बहुत पसंद करता हूं। खिलाड़ियों पर उनका भरोसा, उनकी कूलनेस देखने लायक है। वह बहुत टेक्टफुल व्यक्ति भी हैं। उनके कुछ कदम आपको चौंकाते हैं।''

हस्सी ने कहा, ''उनके साथ रनों का पीछा करते हुए पता चलता है कि वह कितने शांत खिलाड़ी हैं। वह हमेशा चाहते हैं कि अंतिम ओवर तक खुद क्रीज पर मौजूद रहें। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वह सबसे ज्यादा भरोसेमंद व्यक्ति और खिलाड़ी हैं।''

Updated : 2 July 2020 6:47 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top