Home > खेल > क्रिकेट > IPL Live : राजस्थान रॉयल्स की पारी लड़खड़ाई, 5 विकेट गिरे

IPL Live : राजस्थान रॉयल्स की पारी लड़खड़ाई, 5 विकेट गिरे

दिल्ली कैपिटल्स ने 154 रन बनाए

IPL Live : राजस्थान रॉयल्स की पारी लड़खड़ाई, 5 विकेट गिरे
X

अबुधाबी। शेख जाएद स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। राजस्थान कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंबाजी करने का निर्णय लिया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए। खबर लिखें जाने तक राजस्थान रॉयल्स ने 13 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए है। फिलहाल संजू सैमसन और राजू क्रीज पर बने हुए है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनिंग करने आए लियाम लिविंगस्टोन ने सिर्फ एक रन पर अपना विकेट गंवा दिया। वो आवेश खान की गेंद पर रिषभ पंत के हाथों लपके गए। वहीं टीम के दूसरे ओपनर यशस्वी जयसवाल ने भी सिर्फ 5 रन पर अपना विकेट नार्त्जे की गेंद पर गंवा दिया। डेविड मिलर भी नहीं चले और 7 रन पर अश्विन की गेंद पर पंत ने उन्हें स्टंप कर दिया। इसके बाद महिपाल लोमरोर 19 और रियान पराग 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।लोमरोर की विकेट कगिसो रबाडा और पराग की अक्षर पटेल के खाते मे आया।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी -

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने आई दिल्ली ने खराब शुरआत की। अपना पहला विकेट 18 रन पर शिखर धवन के रूप में गंवा दिया। धवन 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके बाद पार्थिव पटेल भी 0 रन बनाकर चेतन सकारिया की गेंद पर आउट हो गए।ऋषभ पंत ने 24 रन का योगदान दिया और वो मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर बोल्ड हो गए। श्रेयस अय्यर ने टीम के लिए अच्छी पारी खेली और 32 गेंदों पर 43 रन बनाए।




Updated : 12 Oct 2021 10:31 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top