Breaking News
  • खामेनेई के बेटे मुजतबा नए सुप्रीम लीडर बने: ट्रम्प ने कहा था- मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुनें
  • ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक गिरकर 76,500 पर आया:निफ्टी भी 700 अंक टूटा
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में

होम > खेल

IPL पर कोरोना का संकट, दिल्ली कैपिटल्स का खिलाड़ी संक्रमित, पूरी टीम क्वारंटाइन

IPL पर कोरोना का संकट, दिल्ली कैपिटल्स का खिलाड़ी संक्रमित, पूरी टीम क्वारंटाइन


ipl पर कोरोना का संकट दिल्ली कैपिटल्स का खिलाड़ी संक्रमित पूरी टीम क्वारंटाइन

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स टीम का एक विदेशी खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गया है, जिसके कारण फ्रेंचाइजी को बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अगले आईपीएल मैच के लिए पुणे की यात्रा में देरी करनी पड़ी।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, टीम में शामिल एक ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर में कुछ लक्षण दिखे,जिसके बाद उसका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया जो पॉजिटिव आया। इस वजह से पूरी टीम को फिलहाल होटल में क्वारंटाइन कर दिया गया है।बुधवार को एमसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले कैपिटल्स को सोमवार को मुंबई से पुणे की यात्रा करनी थी।

इससे पहले, टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमित हो गए थे और उन्हें आइसोलेशन में भेज दिया गया था। 26 मार्च को आईपीएल 2022 की शुरुआत के बाद से किसी भी टीम में यह पहला कोविड मामला था। आईपीएल बायो-बबल के बाहर कोविड के मामले बढ़ने के साथ, संरक्षित वातावरण के अंदर वायरस का खतरा भी बढ़ गया है।बता दें कि पिछले सीजन में सितंबर-अक्टूबर में यूएई में सीजन पूरा होने से पहले ही टूर्नामेंट को कोविड की दूसरी लहर के कारण बीच में ही स्थगित करना पड़ा था।

Related to this topic: