Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > खेल

दीपक चाहर और सूर्यकुमार टी-20 सीरीज से हुए बाहर, इन... खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

दीपक चाहर और सूर्यकुमार टी-20 सीरीज से हुए बाहर, इन... खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

दीपक चाहर और सूर्यकुमार टी-20 सीरीज से हुए बाहर इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

नईदिल्ली। तेज गेंदबाज दीपक चाहर और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ 24 फरवरी से शुरु हो रहे टी-20 श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार, "रविवार को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी-20 मैच के दौरान गेंदबाजी के दौरान दीपक को दाएं क्वाड्रिसेप्स में चोट लग गई, जबकि सूर्यकुमार को क्षेत्ररक्षण के दौरान हेयरलाइन फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा। वे अब अपनी चोटों के आगे के प्रबंधन के लिए बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाएंगे।"

सूर्यकुमार के बाहर होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी क्रम कमजोर पड़ गया है।ऐसे में सूर्या की जगह नंबर 4 पर वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। वहीं प्लेइंग इलेवन में दीपक हूड्डा और संजू सैमसन को मौका मिला सकता है।

श्रीलंका के खिलाफ भारत की टी20 टीम इस प्रकार है- 

रोहित शर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान।

Related to this topic: