Breaking News
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > खेल

कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए पंड्या ब्रदर्स, कोविड सेंटर्स को दिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए पंड्या ब्रदर्स, कोविड सेंटर्स को दिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए पंड्या ब्रदर्स कोविड सेंटर्स को दिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक और क्रुणाल पांड्या एक बार फिर कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए आगे आये हैं। पांड्या बन्धु संकट से निपटने वाले केंद्रों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेज रहे हैं। भारत के लिए एकदिनी और टी20 खेल चुके बड़े भाई क्रुणाल ने सोमवार को एक फोटो के साथ ट्वीट किया,"ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के इस नए बैच को हमारे दिलों में प्रार्थना के साथ कोरोना केंद्रों में भेजा जा रहा है।"

हार्दिक ने भी सोशल मीडिया का सहारा लिया और कहा कि एक साथ काम करके महामारी के खिलाफ लड़ाई जीती जा सकती है। हार्दिक ने कहा, 'हम एक कठिन लड़ाई के बीच में हैं जिसे हम एक साथ काम करके जीत सकते हैं।" इस महीने की शुरुआत में, ऑलराउंडर हार्दिक ने घोषणा की थी कि भाई क्रुणाल सहित उनका पूरा परिवार, महामारी के खिलाफ लड़ाई में ग्रामीण क्षेत्रों की मदद के लिए 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान करेगा। वर्तमान में, भारत महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है और स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम अपडेट के अनुसार, देश में संक्रमण के 2,22,315 ताजा मामले और 4,454 मौतें दर्ज की गई हैं।

Related to this topic: