Home > खेल > क्रिकेट > क्रिस वोक्स ने छोड़ा भारतीय दौरा, चौथे टेस्ट के लिए नहीं होंगे उपलब्ध

क्रिस वोक्स ने छोड़ा भारतीय दौरा, चौथे टेस्ट के लिए नहीं होंगे उपलब्ध

क्रिस वोक्स ने छोड़ा भारतीय दौरा, चौथे टेस्ट के लिए नहीं होंगे उपलब्ध
X

अहमदाबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरज के अंतिम मैच से पहले क्रिस वोक्स वापिस लौट गए है। वोक्स ने पहले से तय होने के चलते दौरा बीच में छोड़ दिया है। वोक्स ने घर वापसी से पहले कल बायो बबल को छोड़ दिया है।

वोक्स अपनी पत्नी दो बेटियों के साथ समय बिताने के लिए घर लौट आए हैं। 31 वर्षीय क्रिकेटर का नाम दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और भारत श्रृंखला के लिए इंग्लैंड टीम में रखा गया था, लेकिन उन्हें किसी भी दौरे में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। बता दें कि वोक्स का चौथे टेस्ट में न उपलब्ध होना,इंग्लैंड की रोटेशन प्रणाली का हिस्सा है। इससे पहले जोस बटलर ने पहला टेस्ट खेला और फिर वह घर वापस आ गए जबकि हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली ने दूसरा मैच खेलने के बाद ऐसा ही किया। पहले जॉनी बेयरस्टो को पहले दो टेस्ट के लिए आराम दिया गया था।

Updated : 12 Oct 2021 10:54 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top