Breaking News
  • T20 वर्ल्डकप में पहला डबल सुपर ओवर: रोमांचक मुकाबले में SA ने अफगानिस्तान को हराया
  • मुंबईः BMC में ठाकरे परिवार का दबदबा खत्म! निर्विरोध मेयर चुनी गईं बीजेपी की रितु तावड़े
  • सरकार ने आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए वंदे मातरम् गीत किया अनिवार्य
  • मुंबई: सलमान खान के करीबी को भी मिली धमकी, करोड़ों रुपए की मांग
  • चांदी में बड़ी गिरावट के बाद फिर आई तूफानी तेजी, 2.6 लाख रुपये के पार हुई कीमत
  • पटना सिविल कोर्ट को छठी बार धमकी, मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा
  • नरवणे की किताब से जुड़ा विवाद: पेंगुइन इंडिया को पुलिस का नोटिस
  • मोहाली: बम से उड़ाने की धमकियों के बाद स्कूलों को किया गया बंद

होम > खेल

भारत के खिलाफ आखिरी वनडे से बाहर हुई हॉलिडे, न्यूजीलैंड टीम को लगा झटका

भारत के खिलाफ आखिरी वनडे से बाहर हुई हॉलिडे, न्यूजीलैंड टीम को लगा झटका

जीलैंड

भारत के खिलाफ आखिरी वनडे से बाहर हुई हॉलिडे न्यूजीलैंड टीम को लगा झटका

क्वींसटाउन। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज ब्रुक हॉलिडे भारत के खिलाफ आखिरी दो एकदिनी मैचों से बाहर हो गई हैं। हॉलिडे एक कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गईं थीं,जिसके बाद उन्हें शेष बचे मैचों से बाहर कर दिया गया है। 

हॉलिडे ने अपने साथी के साथ बाहर भोजन किया, जो बाद में कोरोना संक्रमित पाया गया और इसलिए उन्हें सात दिनों के लिए अपने होटल के कमरे में आइसोलेट रहना पड़ेगा।हॉलिडे का कल कोविड-19 परीक्षण नकारात्मक आया था और अब उनके आइसोलेशन के पांचवें दिन फिर से उनका परीक्षण किया जाएगा और यदि दूसरी बार भी उनकी रिपोर्ट नकारात्मक आती है तो वह अपनी आइसोलेशन अवधि समाप्त कर सकती हैं और शुक्रवार को टीम में फिर से शामिल हो सकती हैं

।हॉलिडे और उसके साथी दोनों ने सभी सरकारी और टीम स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया है।हॉलिडे के अलावा ली ताहुहू, मैडी ग्रीन और फ्रैन जोनास चौथे एकदिनी से बाहर हैं। ग्रीन और जोनास दोनों चोटिल हैं और आने वाले दिनों में उन पर नजर रखी जाएगी।

Related to this topic: