Breaking News
  • असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले सेतु का किया उद्घाटन
  • हरियाणा के गोहाना में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चार युवकों की मौके पर ही मौत, दो घायल
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कराईकल, पुदुचेरी के दौरे पर
  • MP में रात 2 बजे 11 आईएएस के ट्रांसफर- अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य, मनीष सिंह फिर जनसंपर्क आयुक्त बनाया
  • मौजूदा दुनिया में दोस्त-दुश्मन तय करना मुश्किल, भारत को अकेले काम करने के लिए तैयार रहना होगा- CDS चौहान
  • कोलकाता-शिलांग इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी: टॉयलेट में मिला धमकी वाला कागज

होम > खेल

इंदौर में कल से खेला जाएगा तीसरा टेस्ट मैच, राहुल या शुभमन किसे मिलेगा मौका ? कप्तान ने दिया जव

इंदौर में कल से खेला जाएगा तीसरा टेस्ट मैच, राहुल या शुभमन किसे मिलेगा मौका ? कप्तान ने दिया जवाब

इंदौर प्रेक्टिस सेशन में लोकेश राहुल और शुभमन गिल दोनों को नेट पर पसीना बहाते देखा गया था

इंदौर में कल से खेला जाएगा तीसरा टेस्ट मैच राहुल या शुभमन किसे मिलेगा मौका  कप्तान ने दिया जवाब

इंदौर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बोर्ड-गावस्कर टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला कल 1 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।  इस टेस्ट मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। भारतीय टीम ने शुरूआती दोनों मैच जीतकर 2 -0 से आगे है। भारतीय इस मैच में जीत के साथ इस सिलसिले को जारी रखना चाहेगी।  


मैच से ठीक पहले कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस वार्ता की।  जिसमें उन्होंने लोकेश राहुल की ओपनिंग को लेकर चल रही अटकलों पर जवाब दिए। रोहित ने कहा कि किसी का उपकप्तान होना या न होना, आपको किसी भी तरह के संकेत नहीं देता है।

दोनों ने बहाया पसीना - 

बता दें की बीसीसीआई ने लोकेश राहुल को इस मैच के लिए उपकप्तान नहीं बनाया है। ऐसे ने अटकलें लग रही है कि केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को मौका मिल सकता है।  इस मैच में गिल कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे। इससे पहले इंदौर प्रेक्टिस सेशन में लोकेश राहुल और शुभमन गिल दोनों को नेट पर पसीना बहाते देखा गया था। खास बात ये है की कोच राहुल द्रविड़ इन दोनों की बैटिंग को ध्यान से देखते नजर आए, हालांकि रोहित के बयान से लगता है कि राहुल को और मौके मिलेंगे।

Related to this topic: