Breaking News
  • T20 वर्ल्डकप में पहला डबल सुपर ओवर: रोमांचक मुकाबले में SA ने अफगानिस्तान को हराया
  • मुंबईः BMC में ठाकरे परिवार का दबदबा खत्म! निर्विरोध मेयर चुनी गईं बीजेपी की रितु तावड़े
  • सरकार ने आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए वंदे मातरम् गीत किया अनिवार्य
  • मुंबई: सलमान खान के करीबी को भी मिली धमकी, करोड़ों रुपए की मांग
  • चांदी में बड़ी गिरावट के बाद फिर आई तूफानी तेजी, 2.6 लाख रुपये के पार हुई कीमत
  • पटना सिविल कोर्ट को छठी बार धमकी, मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा
  • नरवणे की किताब से जुड़ा विवाद: पेंगुइन इंडिया को पुलिस का नोटिस
  • मोहाली: बम से उड़ाने की धमकियों के बाद स्कूलों को किया गया बंद

होम > खेल

दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर और सीन एबॉट

दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर और सीन एबॉट

दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर और सीन एबॉट

एडिलेड। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और हरफनमौला खिलाड़ी सीन एबॉट भारत के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। डेविड वार्नर को ग्रोइन इंजरी हुई है जिसके कारण वह भारत के खिलाफ हुई तीन एकदिनी मैचों की श्रृंखला के आखिरी दो मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे और वह पहले टेस्ट मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं थे।

सिडनी में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के कारण उन्हें मेलबर्न में शिफ्ट किया गया था और दोनों खिलाड़ी सिडनी में होने वाले मुकाबले से पहले टीम के साथ जुडेंगे।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा,"बोर्ड के कोरोना वायरस को लेकर बनाए गए बॉयो सुरक्षित प्रोटोकॉल उन्हें बॉक्सिंग डे-टेस्ट के शुरू होने से पहले टीम के साथ जुड़ने की अनुमति नहीं देते हैं। डेविड वार्नर अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं और वो दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहने वाले हैं।"

दूसरी तरफ हरफनमौला खिलाड़ी सीन एबॉट जो अभ्यास मैच में चोटिल हुए थे, वो पूरी तरह से फिट हैं और मैच के लिए उपलब्ध थे। हालांकि, नियमों के कारण वो टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे हैं, उसने एडिलेड में हुए डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीम को 8 विकेट से हराया था।

Related to this topic: