Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पेट कमिंस ने बढ़ाया मदद का हाथ, PM care Fund में देंगे 37 लाख

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पेट कमिंस ने बढ़ाया मदद का हाथ, PM care Fund में देंगे 37 लाख


ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पेट कमिंस ने बढ़ाया मदद का हाथ pm care fund में देंगे 37 लाख

मुंबई।  कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश मे तबाही मचा के रखी है ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस मदद के लिए आगे आये हैं। कमिंस ने ऑक्सीजन की कमी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 हजार अमेरिकी डॉलर (37 लाख 40 हजार रुपये) सहायता राशि के रूप में दान किया है।

कमिंस ने ट्वीट किया,"'भारत एक ऐसा देश है जहां पिछले कुछ वर्षों से मुझे बहुत प्यार मिला है और यहां के लोग भी बहुत प्यारे और सपोर्टिंग हैं। मैं जानता हूं कि पिछले कुछ समय से इस देश में कोरोना वायरस की वजह से काफी दिक्कतें पैदा हो गई हैं, जिसमें पूरे देश में अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी का होना शामिल है। ऐसे में एक खिलाड़ी होने के नाते, मैं पीएम केयर्स फंड में 50 हजार अमेरिका डॉलर ( 37 लाख रुपये 40 हजार) सहायता राशि के रूप में देना चाहता हूं और मैं अपने साथी खिलाड़ियों से भी गुजारिश करता हूं कि वे भी मदद के लिए आगे आएं।"

Related to this topic: