Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > खेल

ऑस्ट्रेलिया तीन-तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज में बुमराह और शमी के साथ खेलने की उम्मीद कम, ज

ऑस्ट्रेलिया तीन-तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज में बुमराह और शमी के साथ खेलने की उम्मीद कम, जानिए वजह


ऑस्ट्रेलिया तीन-तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज में बुमराह और शमी के साथ खेलने की उम्मीद कम जानिए वजह

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन-तीन मैचों की वनडे और टी-20 इंटरनैशनल सीरीज खेली जानी है। 27 नवंबर को पहला वनडे इंटरनैशनल मैच खेला जाना है। टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों के छह मैचों में एक साथ खेलने की संभावना कम है, क्योंकि टीम मैनेजमेंट उन्हें 17 दिसंबर से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तैयार रखना चाहता है।

बीसीसीआई के सूत्रों की मानें तो बुमराह और शमी का वर्कलोड मैनेजमेंट हेड कोच रवि शास्त्री और बॉलिंग कोच भरत अरुण के लिए सबसे ऊपर है। टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का पहला प्रैक्टिस मैच 6 से 8 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। इस दौरान भारतीय टीम को आखिरी के दो टी-20 इंटरनैशनस (6 और 8 दिसंबर) मैच खेलने हैं। ईशांत शर्मा की चोट की स्थिति अभी साफ नहीं है जिससे बुमराह और शमी दोनों भारतीय टेस्ट अभियान के लिए काफी अहम होंगे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट (शास्त्री, कप्तान विराट कोहली और बॉलिंग कोच) 12 दिनों के अंदर सीमित ओवरों के छह मैचों में इन दोनों को एक साथ मैदान में उतार कर कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'अगर दोनों (बुमराह और शमी) टी-20 इंटरनैशनल (4, 6 और 8 दिसंबर) सीरीज में खेलते हैं, तो उन्हें टेस्ट अभ्यास के लिए एक ही मैच मिलेगा, मुझे नहीं लगता कि टीम मैनेजमेंट ऐसा चाहेगा।' इस बात की संभावना अधिक है कि सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान शमी और बुमराह को एक साथ टीम में शामिल नहीं किया जाए। एक संभावना यह हो सकती है कि दोनों वनडे मैचों में खेलें, जहां उनके पास 10 ओवर गेंदबाजी करने का मौका होगा। एकदिवसीय के बाद वे टेस्ट मैचों में खेले। शमी को पिंक बॉल (डे-नाइट टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली गेंद) से प्रैक्टिस करते भी देखा गया है जिससे उनकी प्राथमिकता का पता चलता है।

टीम इंडिया को 17 दिसंबर से एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट खेलने से पहले सिडनी में 11 से 13 दिसंबर तक पिंक बॉल से एक प्रैक्टिस मैच भी खेलना है। बुमराह और शमी अगर टी20 मैचों से बाहर बैठते हैं तो इसमें गेंदबाजी का दारोमदार दीपक चाहर, टी नटराजन और नवदीप सैनी की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी के साथ युजवेन्द्र चहल, रविन्द्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर जैसे स्पिनरों पर होगा।

Related to this topic: