Breaking News
  • T20 वर्ल्डकप में पहला डबल सुपर ओवर: रोमांचक मुकाबले में SA ने अफगानिस्तान को हराया
  • मुंबईः BMC में ठाकरे परिवार का दबदबा खत्म! निर्विरोध मेयर चुनी गईं बीजेपी की रितु तावड़े
  • सरकार ने आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए वंदे मातरम् गीत किया अनिवार्य
  • मुंबई: सलमान खान के करीबी को भी मिली धमकी, करोड़ों रुपए की मांग
  • चांदी में बड़ी गिरावट के बाद फिर आई तूफानी तेजी, 2.6 लाख रुपये के पार हुई कीमत
  • पटना सिविल कोर्ट को छठी बार धमकी, मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा
  • नरवणे की किताब से जुड़ा विवाद: पेंगुइन इंडिया को पुलिस का नोटिस
  • मोहाली: बम से उड़ाने की धमकियों के बाद स्कूलों को किया गया बंद

होम > खेल

टी-20 वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 42 रन से हराया, फिंच ने लगाया अर्धशतक

टी-20 वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 42 रन से हराया, फिंच ने लगाया अर्धशतक

टी-20 वर्ल्ड कप  ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 42 रन से हराया फिंच ने लगाया अर्धशतक

नईदिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को आईसीसी टी-20 विश्व कप ग्रुप1 के सुपर 12 चरण मुकाबले में आयरलैंड को 42 रन से हरा दिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाया, जवाब में आयरलैंड की टीम 18.1 ओवर में 137 रनों पर सिमट गई।

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरूआत बेहद ही खराब रही और केवल 25 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। हालांकि एक तरफ से लोरकेन टकर ने पारी को संभाला और अकेले संघर्ष किया। टकर 48 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की बदौलत 71 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका और पूरी टीम 18.1 ओवर में 137 रनों पर सिमट गई।ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टॉर्क, एडम जाम्पा ने 2-2 व मार्कस स्टॉयनिस ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एरोन फिंच (63) के बेहतरीन अर्धशतक और मार्कस स्टॉयनिस (35) और मिचेल मॉर्श (28) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए।आयरलैंड की तरफ से बेरी मैकार्थी ने 3 और जोशुआ लिटिल ने 2 विकेट लिया।

Related to this topic: