Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > खेल

अश्विन ने तोड़ा हरभजन का रिकार्ड, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बने तीसरे गेंदबाज

अश्विन ने तोड़ा हरभजन का रिकार्ड, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बने तीसरे गेंदबाज


अश्विन ने तोड़ा हरभजन का रिकार्ड सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बने तीसरे गेंदबाज

नई दिल्ली। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सोमवार को हरभजन सिंह को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में देश के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पांचवें दिन टॉम लैथम (52) का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की।

अश्विन ने टेस्ट के चौथे दिन रविवार को विल यंग को आउट कर हरभजन के 417 टेस्ट विकेटों की बराबरी की थी। अश्विन ने अपने करियर में अब तक 30 बार पांच विकेट लिए हैं। मौजूदा टेस्ट की पहली पारी में अश्विन ने तीन जबकि अक्षर पटेल ने पांच विकेट लिए थे। कानपुर टेस्ट के पांचवें दिन न्यूजीलैंड ने समाचार लिखे जाने तक तीन विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। कप्तान केन विलियमसन 24 और रॉस टेलर बिना खाता खोले खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 161 रनों की जरूरत है।

Related to this topic: