Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

एशेज ट्रॉफी : पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया

एशेज ट्रॉफी : पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया

एशेज ट्रॉफी  पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया

ब्रिस्बेन। नाथन लियोन, कप्तान पैट कमिंस, डेविड वार्नर और ट्रेविस हेड के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां गाबा, ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड को नौ विकेट से हराकर पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 20 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को एलेक्स केरी (9) और मार्कस हैरिस (9*) ने केवल 5.1 ओवर में जीत दिला दी। 

इससे पहले आज चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 297 रनों पर सिमट गई, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों का लक्ष्य मिला था। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में कप्तान जो रूट ने 89 और डेविड मलान ने 83 रन बनाए। इन दोनों के अलावा हासिब हमीद ने 27, जोस बटलर ने 23 व क्रिस वोक्स ने 16 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरी पारी में नाथन लियोन ने 4, पैट कमिंस और कैमरन ग्रीन ने दो-दो व मिचेल स्टार्क और जोस हेजलवुड ने 1-1 विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 147 रन बनाए थे। 

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड के 152, डेविड वॉर्नर के 94 और मार्नस लाबुस्छाने के 74 रनों की बदौलत पहली पारी में 425 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से ऑली रॉबिन्सन और मार्क वुड ने 3-3, क्रिस वोक्स ने दो व जैक लिच और जो रूट ने 1-1 विकेट लिया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। खराब रोशनी और बारिश के कारण पहले दिन 50.1 ओवर फेंके गए और ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान पैट कमिंस के पांच विकेटों की बदौलत इंग्लैंड को 147 रनों पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने पांच, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने दो-दो व कैमरन ग्रीन ने 1 विकेट लिया।

Related to this topic: