Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीद को लगा झटका, अक्षर पटेल कोरोना संक्रमित

आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीद को लगा झटका, अक्षर पटेल कोरोना संक्रमित


आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीद को लगा झटका अक्षर पटेल कोरोना संक्रमित

मुंबई। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर अब आईपीएल टूर्नामेंट पर भी पड़ना शुरू हो गया है। इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से महज 6 दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल के संक्रमित होने से टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम ने अक्षर के संक्रमित होने की पुष्टि की है। दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।  

टीम ने ट्वीट कर कहा - 'दुख की बात है कि अक्षर कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अक्षर क्वारंटाइन हो गए है। इससे पहले इससे पहले चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर को आईपीएल से बाहर हो गए है।अक्षर संक्रमण के कारण शुरूआती मैचों में बाहर रह सकते है। उनके उपलब्ध ना होने से जीत की उम्मीदों से टूर्नामेंट में उतर रही टीम की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। अक्षर पटेल के संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की दुआएं कर रहे हैं। 


Related to this topic: