Breaking News
  • मुंबईः BMC में ठाकरे परिवार का दबदबा खत्म! निर्विरोध मेयर चुनी गईं बीजेपी की रितु तावड़े
  • सरकार ने आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए वंदे मातरम् गीत किया अनिवार्य
  • मुंबई: सलमान खान के करीबी को भी मिली धमकी, करोड़ों रुपए की मांग
  • चांदी में बड़ी गिरावट के बाद फिर आई तूफानी तेजी, 2.6 लाख रुपये के पार हुई कीमत
  • पटना सिविल कोर्ट को छठी बार धमकी, मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा
  • नरवणे की किताब से जुड़ा विवाद: पेंगुइन इंडिया को पुलिस का नोटिस
  • मोहाली: बम से उड़ाने की धमकियों के बाद स्कूलों को किया गया बंद

होम > खेल

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम घोषित, रहाणे बने कार्यवाह कप्तान

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम घोषित, रहाणे बने कार्यवाह कप्तान

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम घोषित रहाणे बने कार्यवाह कप्तान

मुंबई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज से कप्तान विराट कोहली के बाहर होने के बाद अजिंक्य रहाणे को कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है। कल शनिवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट मैच से पहले आज कप्तान रहाणे ने कहा की वह सलामी बल्लेबाजों पर कोई दबाव नहीं डालेंगे क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में उनकी भूमिका टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

रहाणे ने मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा,"केवल ऑस्ट्रेलिया में ही नहीं बल्कि हर जगह सलामी बल्लेबाज की भूमिका देखें और मैं अपने सलामी बल्लेबाजों पर कोई दबाव नहीं डालना चाहता। बस उन्हें स्वतंत्रता देना चाहते हैं ताकि वे अपना खेल खेल सकें।"  उन्होंने कहा, "सलामी बल्लेबाजों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है जब शुरुआती साझेदारी अच्छी होती है तो आने वाले बल्लेबाजों के लिए वास्तव में आसान हो जाती है। हम निश्चित रूप से विराट कोहली को मिस करेंगे।"

वहीँ  हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने दूसरे टेस्ट मैच की तैयारी के लिए नेट्स में जमकर पसीना बहाया। रहाणे ने कहा कि दूसरे टेस्ट के लिए टीम की तैयारी वास्तव में अच्छी रही है और इस बात पर जोर दिया कि पहले टेस्ट मैच को भूलकर दूसरे टेस्ट मैच पर ध्यान केंद्रित किया जाये।

कल से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम -

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

पिछले टेस्ट में मिली थी हार - 

बता दें की एडिलेड में खेले गएपिछले डे-नाईट टेस्ट की दोनों पारियों में भारत की शुरुआत खराब रही थी और शुरुआती ओवरों में ही सलामी जोड़ी टूट जा रही थी। पृथ्वी शॉ, दोनों पारियों में मेजबान टीम को परेशान नहीं कर सके। वह डे-नाईट टेस्ट की दो पारियों में केवल चार रन ही बना सके। वहीं, मयंक अग्रवाल ने पहली पारी में कुछ इरादे दिखाए, लेकिन दूसरी पारी में वह कुछ खास नहीं कर सके।


Related to this topic: