Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम घोषित

अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम घोषित


अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम घोषित

चेन्नई। भारत ओर इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के शेष दो मैचों के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम घोषित कर दी है।  तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की जगह उमेश यादव को टीम में जगह दी गई है। उमेश ने आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसम्बर में खेला था।  हालांकि उमेश को टीम में आने के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।  

शार्दुल ठाकुर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बाहर किया गया है।  जसप्रीत बुमराह अगर पूरी तरह फिट रहे तो इशांत, बुमराह और मोहम्मद सिराज इस मैच खेल सकते हैं। तीनों में से किसी खिलाड़ी के बाहर होने पर उमेश यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, दो तेज गेंदबाज के साथ हार्दिक पंड्या को भी मौका देने पर विचार चल रहा है। बता दें की जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबर है।  

भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल, हार्दिक पंड्या, रिषभ पंत, (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज। 

Related to this topic: