Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

SA Win First Double Super Over Thriller

पहला डबल सुपर ओवर: SA ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया

गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट का इतिहास बना। पहली बार खेले गए डबल सुपर ओवर के रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया।

पहला डबल सुपर ओवर sa ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया

cricket record |

गांधीनगरः गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट का इतिहास बना। पहली बार खेले गए डबल सुपर ओवर के रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका 4 अंकों के साथ ग्रुप डी की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 11 फरवरी 2026 को क्रिकेट इतिहास का एक यादगार मुकाबला खेला गया। टी-20 वर्ल्ड कप के इस मैच में ऐसा रोमांच देखने को मिला, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार डबल सुपर ओवर खेला गया और आखिरकार साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

डबल सुपर ओवर में थमी सांसें

ग्रुप-डी के इस मुकाबले में दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने 6 गेंदों पर 23 रन बनाए और अफगानिस्तान के सामने 24 रन का लक्ष्य रखा। ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने तीन छक्के जड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद नबी आउट हो गए। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर उम्मीदें जगा दीं, लेकिन आखिरी गेंद पर वे आउट हो गए और साउथ अफ्रीका ने मैच जीत लिया।

इससे पहले पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 17-17 रन बनाए थे। उस ओवर की आखिरी गेंद पर स्टब्स ने छक्का लगाकर स्कोर बराबर किया था।

जीता हुआ मैच कैसे फिसला

अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। पहली ही गेंद पर कागिसो रबाडा ने नो-बॉल फेंकी। उस गेंद पर कैच भी हुआ, लेकिन बल्लेबाज आउट नहीं हुए और फ्री-हिट मिल गई। इसके बाद एक वाइड और फ्री-हिट ने दबाव और बढ़ा दिया।19.2 पर नूर अहमद ने छक्का जड़कर मैच अफगानिस्तान की तरफ मोड़ दिया। अब 4 गेंदों पर 5 रन चाहिए थे। अगली गेंद डॉट रही, लेकिन 19.4 पर फिर नो-बॉल हुई। इस पर नूर ने दो रन लिए और टीम जीत के बेहद करीब पहुंच गई। आखिरी तीन गेंदों पर सिर्फ 2 रन चाहिए थे।

अगली गेंद पर नूर ने लॉन्ग-ऑफ की दिशा में शॉट खेला और दो रन का मौका बना। पहला रन आसानी से पूरा हुआ, लेकिन दूसरे रन के दौरान फजलहक फारूकी धीमे पड़ गए। रबाडा ने तेजी से गेंद उठाकर बेल्स गिरा दीं। रिप्ले में फारूकी का बैट हवा में नजर आया और उन्हें रन-आउट दे दिया गया। यहीं से मैच पलट गया।

187-187 पर मैच हुआ था टाई

निर्धारित 20 ओवरों में दोनों टीमों ने 187-187 रन बनाए और मुकाबला टाई रहा। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। साउथ अफ्रीका की ओर से रायन रिकेल्टन ने 61 और क्विंटन डी कॉक ने 59 रन की पारी खेली। डेविड मिलर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 3 विकेट, राशिद खान ने 2 और फजलहक फारूकी ने 1 विकेट लिया।

188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 84 रन की शानदार पारी खेली। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने 26 रन देकर 3 विकेट झटके थे। दूसरे सुपर ओवर में जीत के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Related to this topic: