Home > खेल > क्रिस मौरिस ने तोड़ा युवराज का रिकार्ड, IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने

क्रिस मौरिस ने तोड़ा युवराज का रिकार्ड, IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने

राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा

क्रिस मौरिस ने तोड़ा युवराज का रिकार्ड, IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने
X

मुंबई। देश के सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के लिए चल रहे ऑक्शन का पहला दौर समाप्त हो गया। 292 खिलाड़ियों में से 61 के लिए बोली लगाई गई। दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा है। मॉरिस का आधार मूल्य 75 लाख रुपये रखा गया था।

मॉरिस को खरीदने के लिए मुंबई, राजस्थान, आरसीबी और पंजाब में होड़ लगी थी,लेकिन बाजी राजस्थान के हाथ लगी। मॉरिस से पहले सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह थे ,जो 16 करोड़ में बिके थे। मौरिस के बाद ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल इस सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। मैक्सवेल को 14 करोड़ 25 लाख रुपये में रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा।मैक्सवेल का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये था। बता दें कि मैक्सवेल ने नीलामी से पहले आरसीबी के लिए खेलने की इच्छा जताई थी।

दिल्ली से खेलेंगे स्टीव स्मिथ -

सीएसके ने मोईन अली को 7 करोड़ में खरीदा,जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने स्टीव स्मिथ को 2 करोड़ 20 लाख में अपनी टीम में शामिल किया। केकेआर ने शाकिब अल हसन को 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। पंजाब ने डेविड मलान को 1 करोड़ 50 लाख और राजस्थान ने शिवम दुबे को 4 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। वहीं, करुण नायर,एलेक्स हेल्स,जेसन रॉय, एविन लुईस, एरोन फिंच,हनुमा विहारी और केदार जाधव को कोई खरीददार नहीं मिला।

Updated : 12 Oct 2021 10:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top