Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में फिर बजेगा क्रिकेट का बिगुल, भारतीय टीम ने 2023 में किया था गोल्ड पर कब्जा...

Asian Games 2026 Cricket
X

Asian Games 2026 Cricket

Asian Games 2026 Cricket: ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) ने घोषणा की है कि क्रिकेट को 2026 के एशियन गेम्स में फिर से शामिल किया जाएगा। यह अहम फैसला OCA की 41वीं वार्षिक आम बैठक में लिया गया, जो 28 अप्रैल को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित हुई। क्रिकेट को एशियाई खेलों का हिस्सा बनाए रखने का यह निर्णय भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।

क्रिकेट और MMA को मिली मंजूरी

20वां एशियाई खेल 2026 जापान के ऐची और नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होगा, जिसमें लगभग 15,000 एथलीट हिस्सा लेंगे। ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) ने इस खेल आयोजन के कार्यक्रम में क्रिकेट और मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है। यह घोषणा एशियाई खेलों में इन खेलों की वापसी को सुनिश्चित करती है, जो भारतीय और अन्य देशों के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

क्रिकेट की एशियाई खेलों में चौथी बार वापसी

क्रिकेट 2026 में एशियाई खेलों का हिस्सा बनेगा। बता दें यह चौथी बार है जब क्रिकेट को इस मंच पर जगह मिल रही है। पहले बार 2010 में ग्वांगझू एशियाई खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया था। उसके बाद 2014 में इंचियोन में इसकी वापसी हुई।

हालांकि इन मैचों को अंतरराष्ट्रीय दर्जा नहीं मिला था। 2023 में हांगझोऊ, चीन में हुए एशियाई खेलों में भारत ने क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता। अब 2026 में जापान में होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट एक बार फिर से अपनी जगह बनाएगा।

क्रिकेट की एशियाई खेलों में शानदार वापसी

2018 में क्रिकेट को एशियाई खेलों से हटा दिया गया था, लेकिन 2023 में हांगझोऊ में क्रिकेट की शानदार वापसी हुई। इस बार सभी मैचों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिया गया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊंचा हो गया। भारत ने हांगझोऊ 2023 में पुरुषों और महिलाओं दोनों श्रेणियों में गोल्ड मेडल जीते।

वहीं अफगानिस्तान और श्रीलंका ने सिल्वर मेडल, जबकि बांग्लादेश ने दोनों श्रेणियों में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। 2026 एशियाई खेलों में क्रिकेट मैच जापान के ऐची में आयोजित किए जाएंगे, जो खिलाड़ियों और फैंस के लिए एक और बड़ी उत्सव की शुरुआत होगी।

Tags

Next Story